Computer Teacher Salary

Started by Charanjeet Singh Zira, June 04, 2012, 10:32:18 PM

Previous topic - Next topic

Charanjeet Singh Zira

Real Savvy
*****
Posts: 3,387
Location: zira
Logged
कम्प्यूटर अध्यापकों को एक दो सप्ताह के बाद वेतन जारी

पांच हजार अध्यापकों को तीन माह से वेतन नहीं
जालंधर त्न राज्य के पांच हजार अध्यापकों तीन माह से वेतन नहीं मिला है। अधिकारियों के आगे बार-बार फरियाद के बाद वेतन के लिए फाइल तो तैयार कर दी गई, लेकिन क्लियरेंस नहीं हो पाई है। अधिकारी कहते हैं कि वेतन का बिल तैयार करने की प्रक्रिया लंबी होती है। इसलिए थोड़ा इंतजार कीजिए। एक दो सप्ताह के बाद वेतन जारी कर देंगे। अधिकारियों की तरफ से वेतन जल्द से जल्द रिलीज करने का आश्वासन दे दिया गया, मगर अध्यापकों को डर सता रहा है कि गर्मियों की छुट्टियां होने की वजह से फाइनल प्रक्रिया होते-होते छुट्टियां न बीत जाएं। कम्प्यूटर अध्यापक पवन ने बताया कि जिले के 400 अध्यापकों को वेतन नहीं मिला है। इस वजह से कई अध्यापकों की तो आर्थिक हालत खराब हो गई है।

डायरेक्टर मैनेजर आईसीटी जगतार सिंह जग्गा ने कहा कि वेतन की फाइलें पहुंच गई हैं। अब बिल तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद क्लियरेंस देकर ई-ट्रांसफर के माध्यम से अध्यापकों को वेतन दे दिया जाएगा। मगर अभी इस सारी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दस दिन का समय लग सकता है। प्रक्रिया पूरी होने पर वेतन अध्यापकों को मिल जाएगा।