sheemar

News Editor
*****
Posts: 18,880
Location: bathinda
Logged

अफसरों को 4 फीसदी डीए मंजूर मुलाजिमों पर कोई फैसला नहीं

भास्कर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाबसरकार ने आईएएस और आईपीएस अफसरों को चार फीसदी महगाई भत्ते (डीए) की फाइल क्लियर कर दी है। जबकि मुलाजिमों के डीए को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। पूर्व अकाली-भाजपा सरकार में अफसरों के साथ मुलाजिमों को भी डीए दिया जाता रहा है। लेकिन मौजूदा सरकार ने अभी अफसरों को ही डीए दिया है। सरकार ने इन्हें दो की जगह 4 फीसदी डीए जारी किया है। इसे 1 जनवरी 2017 से लागू समझा जाएगा। दूसरी तरफ मुलाजिमों के लिए डीए जारी करने की वजह सरकार की आर्थिक स्थिति कमजोर होना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि सिर्फ अफसरों को ही डीए देने से मुलाजिम सरकार से नाराज हो सकता हैं। सरकार इस नाराजगी से निपटने की कोशिश कर रही है।
पंजाब में पहले अफसरों और मुलाजिमों को साथ मिलता रहा है डीए