CBSE

Started by sheemar, January 04, 2012, 11:44:03 AM

Previous topic - Next topic


sheemar

News Editor
*****
Posts: 18,880
Location: bathinda
Logged
CBSE: बोर्ड परीक्षा के लिए SC, ST स्टूडेंट्स को अब देने होंगे 24 गुना शुल्क
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अनुसूचित जाति (एसी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा शुल्क में 24 गुना वृद्धि कर दी है।
भाषा | Updated: 11 Aug 2019
हाइलाइट्स

    सीबीएसई ने अपने नए नियम के तहत स्टूडेंट्स के एग्जाम फी में वृद्धि कर दी है
    एससी और एसटी स्टूडेंट्स को 10वीं और 12वीं बोर्ड में 24 गुना अधिक फी देनी होगी
    सामान्य वर्ग के लिए फीस में दोगुनी वृद्धि की गई है और उन्हें अब 1500रुपये देने होंगे
    नई व्यवस्था के तहत एससी, एसटी स्टूडेंट्स को 50 की जगह 1200 रुपये जमा करने होंगे

नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अनुसूचित जाति (एसी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क में 24 गुना वृद्धि कर दी है। अब इस वर्ग के छात्रों को 50 रुपये की जगह 1200 रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। वहीं, सामान्य वर्ग के छात्रों के शुल्क में भी दो गुना वृद्धि की गई है और अब उन्हें 750 रुपये के स्थान पर 1500 रुपये देने होंगे।
10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को नवीं कक्षा में और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 11वीं कक्षा में पंजीकरण करना होता है। सीबीएसई ने पिछले हफ्ते फीस वृद्धि की अधिसूचना जारी की और जिन स्कूलों ने पुरानी व्यवस्था के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है उन्हें छात्रों से फीस का अंतर वसूलने को कहा।

अधिकारी ने बताया कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अतिरिक्त विषय के लिए एससी/एसटी छात्रों को 300 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। पहले अतिरिक्त विषय के लिए इन वर्गों के छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था। सामान्य वर्ग के छात्रों को भी अतिरिक्त विषय के लिए 150 रुपये के बजाय अब 300 रुपये का शुल्क देना होगा। अधिकारी ने कहा, 'शत प्रतिशत दृष्टि बाधित छात्रों को सीबीएसई परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है। हालांकि, जो छात्र अंतिम तारीख से पहले नई दर के अनुसार शुल्क जमा नहीं करेंगे उनका पंजीकरण नहीं होगा और उन्हें 2019-20 की परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं होगी।'

स्थानांतरण शुल्क (माइग्रेशन फीस) भी 150 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया गया है। विदेश स्थित सीबीएसई के स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को अब पांच विषयों के बोर्ड परीक्षा शुल्क के रूप में 10 हजार रुपये देने होंगे। पहले यह राशि पांच हजार रुपये थी। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अतिरिक्त विषय के लिए इस श्रेणी के छात्रों को अब 1000 रुपये के बजाय 2000 रुपये का शुल्क देना होगा।


Baljit

News Caster
*****
Posts: 81,548
Bhatia
Location: Nabha
Logged


Baljit

News Caster
*****
Posts: 81,548
Bhatia
Location: Nabha
Logged