अमृतसर कांपा, तापमान -1डिग्री सेल्सियस
•अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर/जालंधर। अमृतसर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे गिर गया है। सेना की तरफ से रिकार्ड किए गए तापमान में अमृतसर में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया है। वहीं आदमपुर में न्यूनतम तापमान 9.2 रिकार्ड किया गया। धुंध व ठंडी का प्रकोप जारी है और तापमान में लगातार गिरावट से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि पठानकोट में 7.4। हलवारा में न्यूनतम तापमान 9.1 तक पहुंच गया है। ठंडी हवाओं से लोग घरों में दुबकने शुरू हो गए हैं। अमृतसर में कृषि विभाग के माहिर डॉ. गुरदीप सिंह के मुताबिक यह मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभदायक जबकि सब्जियों के लिए हानिकारक है।
जालंधर में मंगलवार को सुबह घ्ानी धुंध की वजह से यातायात प्रभावित रहा।